Categories: FEATUREDSocial

सावरकर व्यक्ति नहीं विचार है, अंधेरी में स्वातंत्र्य वीर सावरकर व्याख्यान

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था श्री साईं बाल मित्र मंडल ने वीर सावरकर के सम्मान में अंधेरी (पू.) के तेलीगली स्थित चटवानी हाल में ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर व्याख्यान’ का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकरसावरकर के प्रति आस्था जहिर कर उन्हें देशभक्त बताया।


इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वीर सावरकर के प्रपौत्र रणजीत सावरकर ने वीर सावरकर द्वारा देश के प्रति किए गए उनके योगदानों का उल्लेख कर कहा कि देश आजादी में वीर सावरकर बहुत बड़ा योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सावरकर व्यक्ति नहीं विचार है, जो मर नहीं सकता। सावरकर के कार्य और उनके विचार हमारे लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। वीर सावरकर का जो अपमान करेगा, उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

मनपा के/पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 83 सालों तक भारत माता की सेवा की हो और देश की आजदी के लिए काले पानी की सजा काटी हो, ऐसे देश भक्त वीर सावरकर के प्रति कांग्रेस के लोग जो अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक संशोधन बिल (सीएए) के मुद्दे पर कांग्रेस के लोग जो देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं, वह भी गलत है। इस कानून से किसी को कोई खतरा नहीं है।


इस अवसर पर भाजपा, मुंबई के उपाध्यक्ष अभिजीत सामंत, पूर्व नगरसेविका संध्या यादव, भाजपा, उत्तर- पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रविशंकर दुबे, भाजपा, अंधेरी मंडल की अध्यक्ष विलासिनी चव्हाण, महामंत्री जगत गौतम, संजय चौरसिया, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, रूपेश दांडेकर, शिवकुमार कपूर, सुरेश कथूरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

17 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago