Categories: FEATUREDPolitical

संजय राउत शायद कांग्रेसियों से माफ़ी मांगने की शर्मिंदगी पचा नही पाए है.

शिवसेना सांसद और दैनिक सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत मुंबई के गैंगस्टर रहे करीम लाला और देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से संबंधों पर विवादित बयानबाजी करना, और इसके बाद माफी मांगने की वेइज्जाती को पचा नहीं पा रहे हैं.

और इसीलिए इस बार शिवसेना के दायरे में रहकर कांग्रेसियों पर हमला किया है. इस बार स्वतंत्र वीर सावरकर के विरोधियो को दो दिन के लिए अंडमान निकोबार स्थित जेल में दो दिन के लिए जबरन काला पानी की सजा का अनुभव करवाने की मांग कर डाली है.

महाराष्ट्र के कांग्रेसी जहां संजय रावत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादास्पद बयान देने के विरुद्ध कड़ा कड़ा रुख अख्तियार किया था और अपनी नाराजगी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे तक पहुंचाई थी. इसके बाद संजय रावत ने मीडिया में आकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी पर दिए बयान पर माफी मांगी थी

संजय राऊत जैसे अडीयल स्वभाव के नेता को अपने ही वक्तव्य के लिए माफी मांगना नागावर गुजरा था और इस माफी के दूसरे दिन ही उन्होंने फिर कांग्रेस पर पलटवार किया है इस बार उन्होंने सीधे कांग्रेस के तारनहार माने जाने वाले राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया है

राहुल गांधी ने पिछले दिनों ही मैं राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी हूं यह विवाद स्पद बयान देकर देशभर के स्वतंत्र वीर सावरकर समर्थकों की नाराजगी मोल ले ली थी शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी प्रमुख के बंधनों के कारण इस मुद्दे पर सीमित तरीके से बयानबाजी की थी

लेकिन स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद माफी मांगने की नौबत आने से तिलमिलाए संजय रावत ने एक बार फिर कांग्रेसियों पर तीखा हमला किया है

अपने टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार उन्होंने देशभर के सावरकर विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा है कि जो जो लोग स्वतंत्र वीर सावरकर का विरोध कर रहे हैं उन्हें सिर्फ 2 दिन जबरदस्ती ले जाकर अंडमान निकोबार स्थित जेल में काला पानी की सजा सिर्फ 2 दिन के लिए दी जाए. इसके बाद उन्हें अपने आप अकल आ जाएगी

संजय राउत का यह बयान सीधे कांग्रेसियों पर हमला है लेकिन इस बार कांग्रेसी भी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से इस बयानबाजी के लिए सफाई मांगने में हिचकिचा रहे हैं.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

16 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago