शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था बाल विकास मंडल, शाखा मुंबई जरूरतमंदों के सहायतार्थ कंबल वितरण अभियान के तहत मुंबई सहित यूपी के कई जिलों के गांवों में कंबल वितरित करेगी।
बाल विकास मंडल के संरक्षक ओमप्रकाश ‘मुन्ना’ दुबे ने बताया कि संस्था के जरिए गरीबों व असहाय लोगों को ठंड बचाने के लिए कंबल वितरण अभियान की शुरुआत यूपी के जौनपर जिले के गांव खेवसीपुर से हो चुकी है, जहां पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
दुबे ने बताया कि यूपी के बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम मुंबई में भी होगा, जहां गरीब आदिवासी किस्म के लोगों को कंबल वितरित कर उनका सहयोग किया जाएगा।
संस्था की इस मुहिम में कमलाकर दुबे, ग्राम प्रधान शिवकुमारी सरोज, बिहारी वनवासी, पकाऊ सरोज, राजेश सिंह, रविन्द्र यादव, विजय कुमार दुबे, लौटन बेनवंशी, मौनूलाल श्रीवास्तव, लौटन यादव, शिव हरिजन, अरविंद सरोज, बीएलओ जीतेंद्र सरोज, मनोज कुमार हरिजन, केशू वनवासी, गीता राजभर, श्यामलाल प्रजापति, कांता कहांर आदि का सराहनीय योगदान है।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…