भिवंडी (ठाणे): अग्रवाल समाज कल्याण (रजि.) द्वारा एक नेक कार्य की पहल की जा रही है। समाज के सदस्य श्री राकेश गुप्ता के सहयोग से समाज द्वारा 24वें प्याऊ (पेयजल स्थल) का निर्माण किया जा रहा है। यह प्याऊ शारदा विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, पडघा तालुका भिवंडी, जिला ठाणे में स्थापित किया जाएगा।
प्याऊ का उद्घाटन आगामी 2 अगस्त 2025, शनिवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल, एवं कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने इस विशेष अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की है।
अधिकारियों ने बताया कि यह पहल गर्मी के मौसम में शारदा विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के छात्र छात्राओं शिक्षक एवं स्टाफ के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी और समाज हित में आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे।
मुंबई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहक बनकर जाने और नकली…
मुंबई: कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई…
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…