Categories: FEATURED

शहापुर की जिला परिषद स्कूलों में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक सामग्री और आहार

शहापुर तालुका की जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा एक विशेष शैक्षणिक सहायता एवं आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के इस प्रयास से न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री मिली, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ा।

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा कॉलेज छात्रों के लिए 24वें प्याऊ का निर्माण

इस कार्यक्रम के तहत भातसानगर जिला परिषद स्कूल के 19 विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट वितरित की गई। इस किट में 6 कॉपियां, बालमित्र पुस्तक, कंपास बॉक्स, स्केच पेन, क्रेयॉन्स, पेन, पेंसिल, पट्टी, इरेज़र, शार्पनर, क्राफ्ट पेपर, गोंद, कैंची, पाटी, स्कूल बैग, सहित छोटी-छोटी उपयोगी शैक्षणिक वस्तुएं और उपहार शामिल थे। साथ ही सभी बच्चों को पौष्टिक आहार भी प्रदान किया गया।

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को शैक्षिक व खाद्य सामग्री का वितरण

फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें दी गई वस्तुओं के शैक्षणिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इनका सही उपयोग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और कई अभिभावक भी उपस्थित थे।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री व सम्मानित किए मेधावी छात्र

विद्यालय के मुख्याध्यापक एवं शिक्षकों ने हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम संचालित करती रहेगी।

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

इस आयोजन से विद्यालय के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह देखने को मिला, साथ ही अभिभावकों ने भी इस सामाजिक पहल की खुले दिल से तारीफ की।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago