FEATUREDLatest

दो कल्याण मनपा कर्मी, ३५ हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,मामला अविध निर्माण का

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के दो कर्मचारी अवैध निर्माण नहीं तोड़ने के एवज में पैतीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं. यह कार्रवाई ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा किया गया है

ये भी पढ़े – कल्याण मनपा, एमआईडीसी और एमएसआरडीसी पैसे के लिए बिल्डरों के सामने लेट जाते है

कल्याण मनपा में भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में हजारों अवैध निर्माण निरंतर होते रहे हैं और आज भी हो रहे हैं ओर हर महीने दूसरे महीने म न पा के अधिकारी और कर्मचारी लगातार इन अवैध निर्माण कर्ताओं से रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं बावजूद इसके क्षेत्र में ना तो अवैध निर्माण रुका है नाहि मनपा कर्मियों की रिश्वत लेने की आदात बंद हुई है.

ये भी पढ़े – विदेशी डस्ट कोयले के बेहद खतरनाक प्रदूषण झेल रहे है डोम्बिवली औधोगिक क्षेत्र के निवासी

ताजा मामला आज गुरुवार 23 मई का है. भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ठाणे ने कल्याण मनपा के वरिष्ठ लिपिक प्रकाश मुरलीधर पाटील और सफाई कर्मचारी राहुल काथोड़ गायकवाड को एक अवैध निर्माण कर्ता से पैत्तिस हजार रुपये  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

ये भी पढ़े – बढ़ती गर्मी और हमारा सामाजिक कर्तव्य

मनपा सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता के अवैध निर्माण को नहीं तोड़ने के लिए लिपिक पाटील और सफाई कर्मचारी गायकवाड शिकायतकर्ता से उक्त रकम की मांग कर रहे थे. इसकी शिकायत ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास की गई थी और इसी के तहत उक्त दोनों मनपा कर्मी को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने पैत्तिस हजार रुपये नगद रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

 

ये भी पढ़े – नादिवली में तोडू कारवाई, भ्रष्ट कौन ? कल्याण मनपा या राज्य महसूल विभाग !

 

उल्लेखनीय है कि हर दुसरे तीसरे महीने कल्याण मनपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ऐसे ही रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथो गिरफ्तारी होती है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ना तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन मामलो को सही ढंग से न्यायलय में पेश कर पाता है नाहि इन मामलो में कल्याण मनपा आयुक्त कभी गंभीरता से लेते है और इन्ही कारणों से रेंज हाथो गिरफ्तार होने के बावजूद ये भ्रष्ट मनपा कर्मी निर्दोष छुट जाते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *