मुंबई में 3 मंजिली निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन की मौत और 8 घायल
मुंबई के गोरेगांव स्थित आजाद मैदान के पास एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से इसमें दबकर तीन लोगों की मौत और 8 लोगों के बुरी तरह से जख्मी होने की सूचना है घटना रविवार सुबह की हैयहाँ के मोतीलाल नगर स्थित महाडा चाल इमारत धर धराकर गिर गई
मृतकों में से एक की पहचान रामू के तौर पर हुई है घटनास्थल पर अग्निशामक दल के साथ एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य कर रही है इमारत के गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

