विधायक अयोग्यता मामले में 14 सितंबर से सुनवाई शुरू
मुंबई, दि. 10
बताया जा रहा है कि विधायक अयोग्यता मामले में 14 सितंबर से सुनवाई शुरू होगी. सुनवाई के लिए शिवसेना और उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट को नोटिस भेजा गया है।
शिवसेना पार्टी के 40 विधायकों और उबाठा गुट के 14 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है. मामले की सुनवाई विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में होगी। विधायकों को सुनवाई के समय सारे सबूत पेश करने होंगे और अयोग्यता प्रक्रिया से बचने के लिए दलीलें भी देनी होंगी।
सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस संबंध में फैसला लेने को कहा था। इसके बाद सुनवाई शुरू होगी।

