Categories: TOP STORIES

उल्हासनगर में सिर्फ पप्पू कालानी को साथ लेना शिवसेना शिंदे गुट के लिए आत्मघाती

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा कल्याण लोक सभा चुनाव में अपने पार्टी से उम्मीदवार को उतारने के तैयारी क तहत की गई मोर्चाबंदी में यहां के सभी 6 के 6 विधानसभा क्षेत्र में बेहद सटीक ढंग से मोर्चा बंदी की है.

लेकिन जैसे-जैसे चुनाव मतदान की तिथी नजदीक आते जा रही है मुख्यमंत्री शिंदे की मोर्चाबंदी की अनेक खामियां सामने आने लगी है और और इन गलतियों के परिणाम निश्चित रूप से आत्मघाती साबित हो सकते हैं.

ज्ञात हो कि कल्याण लोकसभा चुनाव के पूर्व में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई मोर्चाबंदी में उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार को मताधिक्य दिलाने के लिए वहां के पूर्व विधायक पप्पू कालानी को अपने पक्ष में कर लिया था.

लेकिन उन्होंने यहां से राज्य में महायुती के घटक दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुमार अयलानी को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जो आज तक जारी है.

इससे निश्चित रूप से कल्याण लोक सभा क्षेत्र से खड़े शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार डॉक्टर श्रीकांत शिंदे को नुकसान होने का की पूरी संभावना है.

जब बात उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र की होती है तो वहां से पप्पू कालानी गुट और कुमार अयलानी गुट (या फिर भाजपा उम्मिदवार मे) दोनों में हर विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होती है

और हर चुनाव में एक बार अगर पप्पू कालानी जीते हैं तो दूसरी बार कुमार अयलानी की जीत होती है.

ऐसे में चुनाव के पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा उल्हासनगर के भाजपा के विधायक कुमार अयलानी के कट्टर विरोधी पप्पू कालानी से समझौता कर लेना पूरे भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिला के कार्यकर्ताओं को शर्मनाक लगा है.

और वह इस चुनाव में अभी तक महायुती के उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे को सबक सिखाने के मूड में है

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago