Categories: TOP STORIES

कल्याण पूर्व में सब कुछ ठीक नहीं है डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के लिए

लोकसभा चुनाव के पहले से ही कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र का माहौल गर्म है. कुछ महिने पहले वहां हुए घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के कल्याण पुर्व के प्रमुख महेश गायकवाड पर आपसी विवाद के कारण गोलीबारी की थी और इसी आरोप में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड यहां के आदरबाड़ी जेल में है.

वही शिवसेना नेता महेश गायकवाड कल्याण लोक सभा से महायुती के उम्मीदवार डॉ श्रीकांत शिंदे का प्रचार प्रसार जोर-शोर से कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पहले भाजपा द्वारा कल्याण लोक सभा सीट पर जोरदार ढंग से दावेदारी पेश की गई.

और सीट नही मिलने के बाद, जव यह सीट राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिल गई तो उनके हारने की बात जोर-जोर से प्रसारित की गई.

जिसके प्रमुख कारणो मे कल्याण पुर्व से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड के जेल में होने का मुद्दा जोर-जोर से उठाया गया और विधायक की पत्नी को आगे करके कल्याण पुर्व में जोरदार विरोधी राजनीतिक माहौल बनाया गया.

निसंदेह पिछले 15 20 दिन तक कल्याण पूर्व में महायुती के उम्मीदवार डॉक्टर शिंदे के विरोध में माहौल बनाया गया. लेकिन अब सब कुछ ठीक-ठाक लग रहा है

हर दूसरे तीसरे दिन कल्याण पुर्व के विभिन्न क्षेत्रों में महायुती के उम्मीदवार डॉक्टर शिंदे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की जा रही है जिसमें अच्छी संख्या में लोग भी उपस्थित हो रहे हैं.

कल्याण पुर्व से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड यहां से निर्दलीय भी चुने जाते रहे हैं यानी कि यहां से उनका अपना जन आधार है और अपने मतदाता है.

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने नेताओं के साथ भी अन्याय नहीं होने देती है इसी नारे के साथ लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुरी कल्याण जिले की भाजपा नेतृत्व जेल में बंद यहां के विधायक गणपत गायकवाड के परिवार वालों के साथ दिखी थी.

अनेक धरना आंदोलन भी हुए थे. और डॉक्टर श्रीकांत शिंदे को टिकट नहीं देने की जोरदार मांग उठी थी.

अब कल्याण पूर्व में स्थिति ऐसी बन गई है कि पूरी भाजपा एक तरफ और जेल में बंद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड का परिवार एक तरफ.

यहां पहले ही बता दिया गया है कि गणपत गायकवाड कल्याण पुर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय भी चुने जाते रहे हैं और उनके बड़ी संख्या में अनुयाई है

कुछ भाजपा नेताओं के झुठे झांसे या उनके गंदे राजनैतिक खेल में आकर अगर डॉक्टर श्रीकांत शिंदे गुट कल्याण पुर्व से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड को बिना अपने कुनबे में शामिल किये आगे बढ़ता है तो, कल्याण पुर्व से निश्चित ही महायुती के उम्मीदवार डा.श्रीकांत शिंदे को मतदान में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago