कल्याण निवासी एक युवक ने मीरा रोड में रहने वाली 26 साल की एक लड़की के साथ पहले धोखे से बलात्कार किया और उस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिया.
जिस आधार पर उस लड़की से लाखों रुपए अवैध ढंग से वसूल किए गए और अंत में उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया.
हद तो तब हो गई जब उस बलात्कारी युवक के परिवार के अन्य सदस्यों ने लड़की का मनोबल तोड़ने के लिए उसके बाल कटवा कर उसे विकृत कर दिया। इस मामले में नया नगर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता लड़की की उम्र 26 साल है. अक्टूबर 2023 में उसका परिचय कल्याण निवासी मोहसिन शेख (22) से हुआ।
नया नगर पुलिस स्टेशन में उसके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, इसी दौरान एक दिन मोहसिन ने उसे बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया।
इसके बाद पीड़िता के बेहोश हो जाने पर मोहसिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं. इसके बाद उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
इसके बाद वह उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना किया तो वह उसे लगातार पीटने लगा। उसके सिर के बाल भी कटवा दिए गए और क्षत-विक्षत कर दिए गए।
उसने शिकायत में आरोप लगाया कि मोहसिन द्वारा खींचे गए फोटो को दिखाकर और डरा धमका कर उससे जबरन तीन लाख रुपये भी वसूले गए.
उसे लड़की द्वारा नया नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार इस दौरान अनेको वार आरोपी मोहसिन शेख के भाई जाफर, मोबिन, बहनोई अशफाक शेख ने उसके साथ छेड़छाड़ की और चाचा इमरान बागवान ने उससे मारपीट की।
शिकायत में पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपी मोहसिन की मां शाहनाज ने भी उसे इस्लाम कबूल करने के लिए उकसाया था.
इस शिकायत के आधार पर नया नगर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रेप, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है.
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…