जन प्रहार फाउंडेशन का सामाजिक कार्य, जरूरतमंदों को राशन वितरित
जन प्रहार फाउंडेशन का सामाजिक कार्य, जरूरतमंदों को राशन वितरित
अंधेरी में हुआ कार्यक्रम
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। सामाजिक संस्था जन प्रहार फाउंडेशन ने अंधेरी ( पू.) के नागरदास रोड स्थित संस्था कार्यालय पर कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया,जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

इस बाबत जन प्रहार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रविकांत शुक्ला ने बताया कि कोरोना काल के बाद आई कमरतोड़ महंगाई के चलते अंधेरी के वार्ड क्रमांक-80 में गरीब किस्म के लोगों की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है.
और उनके समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। ऐसी दशा में फाउंडेशन के माध्यम से हमने निर्णय लिया कि क्यों न राशन जैसे दाल, चावल, शक्कर, अनाज आदि वितरित कर जरूरतमंदों की सेवा की जाए।
सेवाभाव का यह कार्य कोरोना काल से ही चल रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम के अलावा हमने समय-समय पर लोगों के लिए मेडिकल कैंप, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, दवा वितरण जैसे अनेक जीवनोपयोगी कार्यक्रम कर जनसेवा का कार्य रहे हैं। हमारे सामाजिक कार्यों की पब्लिक नोटिस भी ले रही है।
जनसेवा के इस कार्य में फाउंडेशन के सभी महिला व पुरुष कार्यकर्ता सहयोग दे रहे हैं,जिसकी क्षेत्र में जोरों से चर्चा है।

