FEATURED

नालासोपारा में नौं दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का राम

*नालासोपारा में नौं दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन*

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व गृहस्थ सेवा आश्रम एवं श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में नव दिवसीय संगीतमय भगवान श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 मई 2022 दिन शनिवार श्री संवत 2097,वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी/ चतुर्दशी से शुभारंभ होकर दिनांक 22 मई 2022 दिन रविवार श्री संवत 2079 जेष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी स्थानः श्री राम मंदिर प्रांगण, रिद्धि सिद्धि आर्केड नालासोपारा पूर्व शायं4 बजे से 7.30 बजे तक किया गया हैं।

कथाकार व्यास आचार्य पं.अरविंद मिश्रा जी के मुखारविंद से निकलने वाली पतित पावनी श्री राम कथा मे आयोजन समिति द्वारा सभी जनमानस से अपील किया गया हैं, कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भक्तों की उपस्थिति में कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करें।और अपने जीवन को कृतार्थ करें।

प्रेरणास्रोत साधक सुबोधानंद जी महराज व वरिष्ठ आचार्यः शशि मिश्रा ,आचार्य बजरंगबली सेवा ट्रस्टः धर्मेंद्र चौबे, रा. धर्म प्रचारक जय महाकालेश्वर सेवा फाऊंडेशनः विवेक मिश्रा ,संस्थापक गृहस्थ सेवा आश्रमः वृजेंद्र नारायण शुक्ल,प्रमुख आचार्य गृहस्थ सेवा आश्रमःअर्पित चौबे की गरिमामयी उपस्थिति मे होने वाले संगीतमय श्री राम कथा का श्रवण अवश्य करे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *