Categories: Social

सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया-डॉ.जे.पी.शुक्ला

 

जी. आर. सी. स्कूल, पिसवली के वार्षिक सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण का संदेश

कल्याण- कल्याण के पिसवली में स्थित समाज उद्धार समिति द्वारा संचालित जीआरसी हिंदी हाई स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में संस्था के सचिव डॉ. जे. पी. शुक्ला ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने सभी बेटियों और महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है। 3 जनवरी सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर स्कूल की तरफ से महिला सशक्तिकरण एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाव अभियान का संदेश दिया गया।

शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ ED In Action

इस अवसर पर अतिथि स्वरूप उपस्थित दयाल हजारी, मनु भाई पाहुजा, हरेश आहूजा, महेंद्र पुरुस्वानी, संस्था के अध्यक्ष बबन चौबे, जीआरसी स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा शुक्ला और संस्था के सचिव डॉक्टर जयप्रकाश शुक्ला द्वारा सावित्रीबाई फुले व मां सरस्वती की तस्वीर की पूजा की गई।

कार्यक्रम के शुरुवात मे सबसे पहले विद्यालय प्रांगण मे औषधि वनस्पति के पौधे लगाकर शुभ कार्य की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विधालय के छात्र छात्राओ ने विभिन विषयों पर अपनी कला का जौहर दिखाया। जिसमे महिला सशक्तिकरण, बाल मजदूरी जैसे विषयों पर जन जागृति के अलावा फिल्मी गीतों पर छात्रों ने मनोरंजनात्मक नृत्य प्रदर्शित किया।

पूर्णिमा टाकीज के चौराहे पर खुला गटर मौत को दे रहा निमंत्रण, बेपरवाह कल्याण मनपा

बताते चलें कि बिना किसी कोरियोग्राफर के विद्यार्थियों ने स्वयं ही मेहनत कर नृत्य सीखा और उनके प्रदर्शन को देखकर अन्य छात्र, शिक्षक वर्ग तथा अतिथिगण भाव विभोर हो गए।

वहीं कक्षा 8वी, 9वी और 10वी के छात्रों में 2 विद्यार्थियों को आदर्श विद्यार्थी तो एक छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक स्नेह सम्मेल में नियोजन में शिक्षक करण पाल, शिक्षिका वर्षा पाटिल, सीमा पाठक, नीतू सिंह, आदिति भोईर, जयश्री ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

ठंडे बस्ते मे चली गई कल्याण स्टेशन के प्रतिक्षालय को उचित जगह स्थापित करने की योजना।

इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ.जेपी शुक्ला ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने सभी बेटियों और महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है। उनके महान कार्यों को याद करते हुए डॉ.शुक्ला ने सावित्रीबाई फुले को नमन किया। वहीं उन्होंने ने स्कूली छात्रों की प्रशंसा की उनके नृत्य को सराहा और बच्चों का मनोबल बढ़ाया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago