कुर्क की 10.20 करोड़ की संपत्ति
महाराष्ट्र के पूर्व परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की. ED की ओर से अनिल परब, साई रिज़ॉर्ट एनएक्स और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की गई है.
जो संपत्ति ED ने कुर्क की है, वो जमीन के रूप में है, और रत्नागिरी में दापोली-मुरुड के गट नंबर 446 में है. जिसे लगभग 42 गुंटा बताया जा रहा है.
ED के मुताबिक, ED की ओर से कुर्क की गई संपत्ति वाली भूमि की कीमत 2,73,91,000 रुपये है, वहीं बताया जा रहा है कि उक्त जगह जहां साई रिज़ॉर्ट एनएक्स बनाया गया है, उस भूमि का मूल्य 7,46,47,000 रुपये हैं.
साई रिजॉर्ट एनएक्स के अवैध निर्माण के संबंध में कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…