Categories: FEATURED

पूर्णिमा टाकीज के चौराहे पर खुला गटर मौत को दे रहा निमंत्रण, बेपरवाह कल्याण मनपा

कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के कल्याण पश्चिम स्थित पूर्णिमा टाकीज के सामने इंदिरा नगर जाने वाली सड़क के मुख्य चौराहे के ठीक बीचोबीच सड़क पर गटर का ढक्कन हफ्ते भर से टूटा पडा़ है। कोई अनहोनी ना होजाये इसलिए स्थानीय नागरिकों ने इस खुले गटर से आते जाते वाहन चालकों को सावधान करने के लिए उसके ऊपर पेड़ कि टहनी डाल दी है जिससे वाहन चालक सावधान हो जाए ।

कल्याण डोंबिवली मनपा प्रशासन के इसी राह से दर्जनों वाहन दिन भर गुजरती है, बावजूद इसके मनपा के कोई अधिकारियों या कर्मचारियों का इस पर ध्यान नहीं गया होगा ऐसा असंभव है। मनपा अधिकारियों कि इस लापरवाही से स्थानीय नागरिकों मे रोष का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार शायद कडोमपा के अधिकारी उधर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं और तभी शायद वह गटर का ढक्कन बदलेगे।

ज्ञात रहे पूर्णिमा चौक चौराहे से इंदिरा नगर जाने वाली सड़क एक तो पूरी तरह अवैध फेरीवालों के कब्जे मे है जिससे वहां से आने जाने वाले लोगो को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है और दूसरा चौराहे के बीचोबीच मुंह बाए जानलेवा खुला गटर नागरिकों मे लगातार रोष पैदा कर रहा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago