Categories: Social

उल्हासनगर मनपा द्वारा जल रिसाव रोकने करोड़ों खर्च, फिर भी रोजाना हज़ारों लीटर पानी बह रहा है गटर में।

उल्हासनगर – उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में जहां एक ओर पेय जल की किल्ल्त दिन ब दिन बढ़ती जा रही है वहीँ दुसरी तरफ रोजाना हज़ारों लीटर पानी रिसाव के चलते गटर में बह रहा है।

इस रिसाव को रोकने के लिए मनपा विगत तीन वर्षों में पचास करोड़ रुपया खर्च कर चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। जिससे किसी घोटाले की आहट सुनाई देने लगी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर मे बढ़ रहे पेयजल संकट को नागपुर में विधानसभा सत्र में जोरदार ढंग से उठाया था।

जबकि उन्होंने अपने विधानसभा में संबोधन के दौरान कहीं भी अपने क्षेत्र के पाइप लाइन में लीकेज और उसके मरम्मत का जिक्र नहीं किया था ऐसे में माजरा आम नागरिकों के समझ से परे हैं।

बता दें कि उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से ४०० करोड़ रुपयों की पेयजल वितरण योजना कार्यान्वित की थी।

किन्तु जगह जगह पानी की पाइप लाइन्स में रिसाव होने की वजह से उपलब्ध पानी में से २५ फ़ीसदी यानी कि तीस एम एल डी पानी गटर में बह जाता है।

इस रिसाव को रोकने और पानी की पाइप को मरम्मत करने के लिए मनपा ने निविदा जारी की थी। इस निविदा का मजदूर सोसायटी और बेरोजगार अभियंता संस्था ने विरोध करते हुए मनपा मुख्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

जिससे जल रिसाव को रोकने के मनपा के प्रयास पर पानी फिर गया है। हर साल १८ करोड़ और तीन साल में तकरीबन ५० करोड़ रूपये खर्च होने के बाद भी जल रिसाव नाम मात्र ही रोका जा सका है।

जिससे कयास लगाया जा रहा है कि जल रिसाव रोकने की निविदा में कोई बड़ा घोटाला किया गया है। जिसमे स्थानीय स्तर के सर्व दलीय नेताओ की मिलीभगत है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

21 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

21 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago