संध्या यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धि में पूर्व नगरसेविका व भाजपा महिला मोर्चा,अंधेरी विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती संध्या सुनील यादव ने वार्ड क्रमांक -82 (80) के शक्ति प्रमुखों,बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को ‘सम्मान चिन्ह’ देकर सम्मानित किया।

अंधेरी ( पू.) के नागरदास रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष एड.आशीष सेलर और प्रभारी अतुल भातखलकर के मार्गदर्शन में क्रमांक-82 ( 80 ) के शक्ति प्रमुखों,बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,

जिसमें संध्या यादव ने उन्हें संबोधित किया कि आप लोगों को पार्टी की ओर से जो जवाबदारी दी गई थी,उसे बहुत ही उत्साह व लगन के साथ पूर्ण किया,जो प्रशंसनीय है।

उम्मीद करती हूं कि भविष्य में भी आप लोग पार्टी की ओर से दिए जाने वाले हर दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

