LatestNational

प्रियंका वाड्रा गाँधी को भी देश वासी राहुल की तरह नकार देंगे – श्वेता शालिनी

प्रियंका वाड्रा गाँधी को आगे कर अगर कांग्रेसी इसे ब्रह्माश्त्र मानते हुए आगामी लोकसभा चुनाव जितने का दिवास्वप्न देख रहे है तो इसे कांग्रेसियों का मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहना अतिशयोक्ति नही होगी., क्योकि देश गाँधी परिवार की सच्चाई समझ चूका है. पिछले दिनों जब इन लोगो ने गाजे बाजे के साथ राहुल गाँधी को तुरुप का इक्का साबित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की थी तो ऐसे ही हो – हल्ला मचा था.अब उन्हें असफल साबित होता देख प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारा है.लेकिन देश अब भ्रष्ट गाँधी परिवार की सच्चाई समझ चूका है.यह कहना है भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी का.

भाजपा नेत्री श्वेता शालिनी कल्याण के जय दुबे द्वारा राष्ट्रिय जनकल्याण परिषद् के बैनर तले आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में बुधवार शाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी,कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुंबई “आसपास” से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने ये बाते कही, प्रियंका वाड्रा गाँधी के दुबारा राजनीती में उतरने के मुद्दे पर उनके अनुसार कांग्रेसीयो ने दुबारा सत्ता में आने के लिए पहले राहुल गांधी को मैदान में उतारा.और ४९ के उम्र के होने के बावजूद वे देश की जनता के सामने अपनी परिपक्वता साबित नही कर पाए, सांसद से सडक तक देशवासियों ने उनकी बचकाना हरकत देखी भी है और मजे भी लिए,

उनके अनुसार अब प्रियंका वाड्रा मैदान में है,राहुल गाँधी ने तो अभीतक शादी नही की है लेकिन प्रियंका के बच्चे भी है कांग्रेसियों ने गांधी परिवार के कांग्रेस पर नेतृत्व बनाये रखने के लिए अगले पीढ़ी के यानी प्रियंका गांधी वाड्रा को आगे करना शुरू किया हैजिसका कोई फायदा नही होने वाला.देश की जनता सोनिया और राहुल की तरह प्रियंका को भी नही स्वीकार करेगी.

महाराष्ट्र की राजनीति पर बोलते हुए भाजपा नेत्री श्वेता शालिनी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस यहाँ से दुसरे ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो महाराष्ट्र में सफलतापुर्वक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. अपने कार्यकाल में राज्य भर में लगातार किये गए विकास कार्यो के कारण वे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बहुमत के दम पर दुबारा मुख्यमंत्री बनेंगे. और अगले पांच साल का भी कार्यकाल पूरा करेंगे.उनके अनुसार इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता राज्य के हर मतदाताओ से संपर्क कर रहे है.और उन्हें राज्य की भाजपा शिवसेना सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का व्योरा दे रहे है.जिसे जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *