FEATURED

मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 493 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई – 5 लाख 71 हजार रुपये जुर्माना

कल्याण, दि . 27
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 493 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और 571000 रुपये का जुर्माना वसूला।
कल्याण परिवहन विभाग ने शहर के दुर्गाडी, खड़कपाड़ा चौक, गंधारे ब्रिज, शिवाजी चौक, लाल चौकी, आंतरिक सड़क इलाकों में वाहन जांच अभियान शुरू किया है।
यह कार्रवाई हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने, रिक्शा चालकों द्वारा बिना वर्दी पहने वाहन चलाने के मामले में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *