बीपी सरोज के समर्थन में पदयात्रा! मोदी को दोबारा पीएम् बनाने, पार्टी ने झोंकी ताकत
(शीतला प्रसाद सरोज)

जौनपुर। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने व मछलीशहर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के लोगों ने ताकत झोंक दी है। गांव हो या गली या फिर चौराहा सभी जगह भाजपा के लोग मतदाताओं में जनजागृति पैदा कर उन्हें बता रहे हैं कि मोदी अगर दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। अन्यथा देश का सत्यानाश हो जाएगा।
विपक्षी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से घबरा गए हैं : बीपी सरोज
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र उर्फ धुनि सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा, मुंबई की अध्यक्ष सुमिता सुमन सिंह, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और समाजसेवी प्रेमशंकर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने मछलीशहर स्थित बरसठी, सोनाई, सेऊर, सीर, कटघर, अढ़नपुर, जल्दीपुर, कादीपुर खुर्द आदि गांवों की पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान मतदाताओं में ‘मोदी मैजिक’ का प्रभाव जबरदस्त दिखा।

मतदाताओं ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तभी से देश विकास के मार्ग पर चल पड़ा है। विजली, पानी, सड़क, गरीबों को आवास और शौचालय आदि मुद्दों पर देश में काफी कार्य हुआ है। किसानों के खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं। बिचौलियों का पत्ता साफ हो गया है।आतंकवादियों की कमर तोड़ने के मकसद से सेना ने पाकिस्तान के सरहद में घुसकर जो आतंकवादियों के शिविर पर अटैक किया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इरादों को दर्शाता है। यह कार्य पिछले 60 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया।
मछलीशहर में बीपी सरोज का जनसंपर्क अभियान तेज
मतदाताओं ने प्रचार में लगे पार्टी के लोगों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं।ऐसी दशा में मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज की जीत कोई रोक नहीं सकता।
गौरतलब है कि मछलीशहर में छठे चरण में यानि कि 12 मई को मतदान होगा। यहां पर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी टी. राम और भाजपा के बीपी सरोज के बीच सीधी टक्कर हो रही है। जनचर्चा है कि इस चुनावी दंगल में अभी तक बीपी सरोज पलड़ा काफी भारी है।पदयात्रा में राजेश सिंह, राजू सिंह, ओम व्यास आदि सहित बड़ी संख्या लोगों ने सहभाग लिया।
भगवान राम का नाम भारत में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा। – अमित शाह

