FEATUREDSocial

कल्याण पूर्व के श्री परमहंस आश्रम में अखण्ड हरिकीर्तन व भंडारे का आयोजन

शीतला प्रसाद सरोज 
मुंबई। विश्वशांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से श्री परमहंस आश्रम अनुसुईया चित्रकूट, शाखा दहागांव की ओर से 25 जनवरी से 26 जनवरी तक कल्याण (पू.) स्थित श्री परमहंस आश्रम में अखण्ड हरिकीर्तन,भंडारा व सत्संग का आयोजन किया गया है।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के
संबंध में समाजसेवी अरविंद शुक्ला ने बताया कि कार्क्रम की शुरुआत 25 जनवरी को सुबह 8 बजे से अखण्ड हरिकीर्तन पाठ से होगी। 26 जनवरी को संतो के मार्गदर्शन में ‘सत्संग’ होगा, इसके बाद भंडारे का आयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *