Crime

Mumbai : नाबालिग से जबरदस्ती के प्रयास में एक साल की सजा

मुंबई में विशेष पॉक्सो एक्ट अदालत ने नाबालिग से अभद्रता करने वाले शख्स को एक साल कैद की सजा सुनाई है. शख्स ने एक नाबालिग के होठों पर 100 रुपये का नोट घुमाते हुए कहा था, ‘मैं तुझे लाइक करता हूं. तू इतना भाव क्यों खा रही है’? पुलिस ने इस केस में शख्स को नाबालिग का शील भंग करना और उसका यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया.

HDFC Dombivli : सिर्फ लिंक पर क्लिक और खाते से 2 लाख गायब, बैंक की भूमिका संदेहास्पद

लेकिन, 32 साल के दोषी को सजा सुनाते हुए अदालत ने इस बात को ध्यान में रखा कि उसका परिवार उस पर निर्भर था और उसकी मां कैंसर की मरीज है. विशेष न्यायाधीश एससी जाधव ने कहा, ‘यह अदालत का कर्तव्य है कि वह अपराध की गंभीरता और सजा की मांग को देखते हुए उचित सजा दे.’

Dawadi : अपनी पेयजल समस्या सुलझाने दावड़ी वासी आर-पार के मूड मे

विशेष सरकारी वकील वीना शेलार ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए जिन गवाहों का हवाला दिया, उनमें लड़की, उसकी मां और एक पड़ोसी शामिल थे.

ManKiBaat बाद में, कभी दावड़ी वासियों की मन की बात भी तो कोई सुने

16 वर्षीय किशोरी ने कोर्ट को बताया कि 13 जुलाई 2017 की रात आठ बजे वह अपनी पड़ोसी के साथ बाजार गई थी. वहां एक शख्स ने उसका पीछा किया. रास्ते में उसे रोका और उसके पास आया. शख्स ने उसके होठों पर 100 रुपये का नोट घुमाया और बोला इतना भाव क्यों खा रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *