ओवरफ्लो होने लगी मोदक सागर झील!
मुंबई, दि. 28
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली मोदकसागर झील गुरुवार रात ओवरफ्लो होने लगी। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में से मोदकसागर ओवरफ्लो होने वाली चौथी झील बन गई है।
इस झील का अधिकतम जल भंडारण 1,28,925 मिलियन लीटर है, इसकी जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जल अभियंता विभाग ने दी। मोदकसागर झील पिछले साल 13 जुलाई को दोपहर में छलकने लगी थी।
तुलसी झील इस मानसून सीज़न के दौरान ओवरफ्लो होने वाली पहली झील बन गई। इसके बाद बुधवार को विहार झील और तानसा झील ओवरफ्लो होने लगी।

