FEATURED

मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियो में बढा आक्रोश, प्रदेश भर मे उग्र आंदोलन

(अजय यादव)

शनिवार को जालना मे मराठा समुदाय पर हुए पुलिस लाठीचार्ज मे घायल प्रदर्शनकारियो का इलाज अस्पताल मे चल रहा है साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों का भी इलाज चल रहा है। कल कि हुई इस घटना से पूरे प्रदेश के मराठा समुदाय मे आक्रोश है।

इस घटना से आक्रोशित होकर मराठा समुदाय के लोगों ने प्रदेश मे कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। कल के आंदोलन का नेतृत्व केर रहे मनोज जरांगे ने सरकार को आगाह किया कि यह आंदोलन उग्र भी हो सकता है।

ज्ञात हो कि कल उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस लाठीचार्ज कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *