FEATUREDUncategorized

नालासोपारा पूर्व जाधव मार्केट पर चला मनपा का बुलडोजर

प्रेम चौबे

वसई : नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन के पास अनाधिकृत जाधव मार्केट में सोमवार को तोड़़क कार्रवाई की गयी। गौरतलब है कि इसी जाधव बाजार में शनिवार को भीषण आग की घटना हुई थी।इस घटना में बाजार की 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं थी।

चूंकि यह जाधव बाजार अनाधिकृत है, इसलिए महानगरपालिका ने सोमवार को तोड़क कार्रवाई की ,जिसमे 5 दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

फिलहाल ,विविसीएमसी प्रशासन ने कहा है कि अगली कार्रवाई अन्य दुकानों पर की जाएगी। यह कार्रवाई विविसीएमसी आयुक्त अनिलकुमार पवार,अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल व उपायुक्त (अतिक्रमण विभाग ) अजीत मुठे के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *