Categories: TOP STORIES

BharatMataKiJai नहीं बोलने बाले स्कूल संचालक को मानपाड़ा पुलिस प्रभारी बागड़े ने अपने स्टाइल मे समझाया

डोंबिवली पूर्व क दावड़ी गाव स्थित एक विधालय मे विधालय प्रबंधन द्वारा प्रार्थना और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय नहीं बुलवाया जाता था। ये बात विधालय के छात्रों से उनके अभिभावकों तक पहुची और अभिभावकों ने ये शिकायत दावड़ी के हिन्दू प्रेमी किशोर यादव, दीपक दुबे और विजय लाला दुबे तक पहुचाई।

इन हिन्दू प्रेमी लोगों ने ये बात स्थानिय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक जालींधर पाटील को बताई। पूर्व नगरसेवक जालींधर पाटील हमेशा इन मुद्दों पर सक्रिय रहते है। पूर्व नगरसेवक पाटील ने तुरंत इस बात के लिए विधालय प्रबंधक को फोन कर पूछताछ की तो प्रबंधक निमिष शेजपाल ने अजीबो गरीब बात कि। उन्होंने फोन पर ही पूर्व नगरसेवक जालींधर पाटील को बताया कि भारतीय संबिधान मे कहि भी भारत माता की जय जबरन बुलवाने का प्राबधान नहीं है।

जिसकी मर्जी वो बोलता है जिसकी नहीं मर्जी वो नहीं वोलता है। स्कूल प्रबंधक निमिष शेजपाल का ये जबाब पूर्व नगरसेवक जालींधर पाटील के साथ हिन्दू प्रेमी किशोर यादव, दीपक दुबे और विजय लाला दुबे को अच्छी नहीं लगी और ये लोग सीधे विधालय मे चले गए। वहा ये लोग विधालय के प्रिन्सपल जरीना सुर्वे मैडम से मिले और उन्हे अपनी शिकायत बताई।

इस पूरे मामले मे मुख्य भूमिका निभाने वाले किशोर यादव और उनकी टीम के अनुसार ये घटना 16 जनवरी की है। और प्रिन्सपल जरीना सुर्वे मैडम ने उन लोगों को वही बाते बताने लगी और कानून का उदाहरण देने लगी, जो स्कूल प्रबंधक शेजपाल ने की थी। तो ये लोगों ने प्रिंसिपल मैडम सुर्वे को सीधे शब्दों मे कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन अपने प्रार्थना और राष्ट्रगाण के बाद भारत माता की जय नहीं बोलेगा तो यहा के हिंदुवादी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर देगे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने बहू के खिलाफ किया केस दर्ज, संपत्ति को लेकर सास से हुई झड़प

स्कूल प्रबंधन पर इन हिन्दू प्रेमियों की चेतावनी का असर हुआ और पिछले सोमवार से स्कूल मे प्रार्थना के बाद भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। लेकिन स्कूल प्रबंधन अपनी इस हार को पचा नहीं पाया और इसकी शिकायत स्थानीय मानपाड़ा पुलिस स्टेशन मे लिखित रूप से कर दी । इसी आधार पर आज मंगलवार को मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी शेखर बागड़े ने पूर्व नगरसेवक जालींधर पाटील हिन्दू प्रेमी किशोर यादव, दीपक दुबे और विजय लाला दुबे के साथ विधालय प्रबंधक निमिष शेजपाल को भी बुलाया.

पुलिस स्टेशन मे भी शुरुवात मे विधालय प्रबंधक निमिष शेजपाल ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े के समक्ष ही कहने लगा कि मेरे स्कूल मे मै अपने छात्रों से प्रार्थना और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय नहीं बुलवाऊ तो इसमे गलत कैसे है, कौन से कानून मे भारत माता की जय बोलना अनिवार्य है।

विधालय प्रबंधक निमिष शेजपाल की बातों पर खुद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े बिगड़ गए और उन्हे डाटते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन मे भी रोज हाजरी के बाद राष्ट्रगान होता है और सभी लोग भारत माता की तीन बार बोलते है। स्कूल प्रबंधकों को ऐसे विवाद से बचना चाहिए। उन्होंने विधालय प्रबंधक निमिष शेजपाल से विधालय मे प्रार्थना और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलवाने का शखत हिदायत दी है।

मामला दावड़ी गाव के न्यू इरा इंग्लिश स्कूल का है। जहा छात्रों को स्कूल प्रबंधन अपने नियम कानून के तहत व्यवहार करवाता है। इस मुद्दे मे प्रमुख भूमिका निभाने वाले किशोर यादव के अनुसार विधालय मे अधिकतर शिक्षक हिन्दू नहीं है।

 

rajesh

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

19 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago