मुंबई के साथ उपनगरो में महापर्व छठ हर्षोउल्लास से सम्पन्न,स्थानीय लोगो ने भी जमकर हिस्सा लिया.
मुंबई के साथ इसके उपनगरो में महापर्व छठ हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ .लगातार दिनों से चल रहे इस त्यौहार में अनेक जगहों पर छठ पूजा करने वाले हिंदी भाषी परिवारों के साथ स्थानीय लोगो ने भी शिरकत की.कल्याण डोम्बिवली मनपा के वार्ड क्र. १०९ के भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने भी छठ में शामिल हो कर भगवान् सूर्य को अर्घ्य दिया.
ज्ञात हो की बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिन्दुओ में सबसे पवित्र माने जाने वाला छठ पर्व का वुधवार सुबह सूर्योदय के समय शीतल जल एवं दूध से अर्घ्य दिया गया इसके वाद छठ व्रत करने वाली महिला एवं पुरुष भगवान् सूर्य की पूजा करते है और फिर पूजा खत्म कर प्रसाद वितरित किया जाता है.
छठ पूजा के लिए कल्याण डोम्बिवली मनपा के (वार्ड क्र. १०९) गोलवली वार्ड के के भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने यहाँ के एमआयडीसी स्थित मह्सोबा तालाब पर छठ व्रतियो के लिए अच्छा इंतजाम किया था. तालाब और बाहरी हिस्से में साफ़ सफाई,लाइट व्यवस्था,चाय नाश्ता के साथ छठ पूजा के दौरान कल शाम और वुधवार सुबह छ बजे से छठ के घाट पर मुस्तैद थे.भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने छठ पूजा में विभिन्न छठ पूजा कर रहे छठ व्रती महिलाओं की पूजा में सम्मलित होकर अर्घ्य भी दिया.

यहाँ सम्पन्न पूजा में स्थानीय नगरसेवक रमाकांत पाटिल,विश्व हिन्दू पार्षद के चंद्रमणि चौबे,भाजपा नेता चन्द्रकान्त पाटिल,बी बी सिंह,पत्रकार महेश द्विवेदी,डा. भीम सिंह,राजन मिश्रा,बाबा तिवारीं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

