(कर्ण हिन्दुस्तानी )
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को सामने देख कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी अपना भाग्य आजमाने को तैयार दिख रहे हैं। इसके लिए इन पूर्व पुलिस अधिकारियों ने बाकायदा विभिन्न राजनीतिक दलों की सदस्यता भी ले ली है। बस अब राजनीतिक पार्टियों से हरी झंडी मिलते ही नामांकन भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण
बता दें कि इनकाउंटर किंग के नाम से मशहूर प्रदीप शर्मा नालासोपारा विधानसभा से शिवसेना की टिकिट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए प्रदीप शर्मा ने पुलिस की नौकरी से भी त्यागपत्र दे दिया था। इसी कड़ी में अब कल्याण के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके जगदीश लोहालकर ने मनसे का दामन थाम लिया है और कल्याण पूर्व से टिकिट के लिए दावेदारी भी ठोक दी है।
ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे
एक और इंकॉउंटर किंग रविंद्र आंग्रे ने पहले बीजेपी का दामन थामा था। अब उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर टिकिट की मांग की है। इसी तर्ज पर मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रहकर बाद में कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन से सेवानिवृत हुए रविंद्र तायड़े ने शिवसेना का दामन थाम लिया है और अब मुम्ब्रा मतदार संघ से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की राजनीती के प्रति रुचि को देखते हुए अब हर कोई यही कह रहा है खाकी को लगा खादी का चस्का।
ये भी पढ़े – पुलिस थाने के लिए रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी मांगने के आरोप में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…