Categories: FEATUREDLatest

२७ गावो में अवैध निर्माणों के भ्रष्ट्राचार खत्म होने का नाम नही.

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के २७ गावो में अवैध निर्माणों के भ्रष्ट्राचार खत्म होने का नाम नही ले रहा है. एक तरफ जहा राज्य सरकार यहाँ लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास का दिखावा कर रही है वहि इसके कोई सकारात्मक परिणाम नही दिख रहे है यहाँ अवैध निर्माण जोरो पर है

वहि राज्य सरकार ने यहाँ के अवैध निर्माणों के बिक्री के लिए अनेक नियम जारी किये थे. लेकिन यहाँ के बिल्डर ने इसका भी तोड़ निकाल लिया. सवसे खतरनाक स्थिति तो इन गावो में बिल्डरो द्वारा ग्राहकों को फ्लैट बेचने के बाद की है. कोई भी घर की चाह रखने वाला ग्राहक इन २७ गावो के अवैध निर्माण में अपना घर खरीदत़ा है. तो उसे और सम्बन्धित बिल्डर को उल्हासनगर क्राइम ब्रांच यूनिट ४ में जांच पड़ताल के लिए बुलाया जाता है

उल्लेखनीय है की कुछ माह पहले ठाणे के राकपा नेता जीतेन्द्र अव्हाड ने इन २७ गावो में अवैध निर्माण पर जोरदार ढंग से आवाज उठाई थी.उनके अनुसार यहाँ के अवैध इमारत के फ्लैट बिक्री के लिए ७५ से ८० हजार रुपये अवैध रूप से बिल्डर से वसूल कर इन अवैध निर्माण को वैधता प्रदान की जा रही है और उन्होंने राज्य सरकार से इस भ्रष्ट्राचार की जांच की मांग की थी. इसी आधार पर राज्य सरकार ने जांच का जिम्मा उल्हासनगर क्राइम यूनिट ४ को सौपी है मामला इस यूनिट के पुलिस निरीक्षक अमोल पाटिल के पास है.

ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

पुलिस सूत्रों के अनुसार २७ गावो के अवैध इमारतो के निर्माण के कागजात पूरी तरह से फर्जी है. इसमें जिलाधिकारी से लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय तक के लगे हुए रबर स्टाम्प फर्जी है. और इन कागजातों के फर्जी होने की पुष्टि सम्बन्धित कार्यालय ने भी कर दी है. इन सब के बावजूद आज भी इन्ही फर्जी कागजातों पर अनेक अवैध निर्माण चल रहे है.

आश्चर्यजनक रूप से इन निर्माणों को जहा कल्याण डोम्बिवली मनपा प्रशासन बिना कोई जांच के पानी कनेक्शन और घर पट्टी जारी दे देते है बही अनेक निजी और कोपरेटिव बैंक की तरफ से लोन भी आसानी से मिल जाता है. लेकिन परेशानी सवसे ज्यादा इन अवैध निर्माणों में घर लेने वालो को होती है.

ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण

rajesh

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago