Categories: FEATUREDLatest

मुंबई आकार राम नाईक से मिले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक की उनके निवास स्थान जाकर सद्भावना भेंट की. लगभग दो महिने पूर्व अपना राज्यपाल पद का कार्यकाल पूर्ण कर श्री राम नाईक मुंबई लौटे. तब से आज पहली बार दोनो की भेंट हुई.

“उत्तर प्रदेश की जनता आपको सदैव याद करेगी. मैने भी आपका अनुकरण करते हुए बतौर मुख्यमंत्री पिछले तीस माह में किये कार्य का कार्यवृत्त विमोचित किया है. इन 30 में से 28 मास आपके मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ”,ऐसा कहते हुए योगी आदित्यनाथ ने वह पुस्तक ‘विकास एवं सुशासन के तीस माह’ श्री नाईक को भेट दी. राम नाईक कि अध्यक्षता में संपन्न महाकुंभ 2019 पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विमोचित किया कॉफ़ी टेबल बुक भी योगी अदित्यानाथ ने श्री नाईक को भेंट दिया.

इस अनौपचारिक भेंट के समय पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक व उनकी पत्नी श्रीमती कुंदा ने महाराष्ट्र के आराध्य दैवत श्री विट्ठल – रुक्मिणी की प्रतिमा देकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया. ‘नया भारत’ परिषद् के लिए मुंबई आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री नाईक के साथ ही उनके निवास स्थान पर भोजन भी किया. गोरेगांव में उनका स्वागत करने स्थानिक विधायिका व् राज्य की राज्यमंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर व जयप्रकाश ठाकुर, तथा निवास के करीब स्थित चित्रनगरी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण

rajesh

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

30 minutes ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago