डोम्बिवली की फैशन स्ट्रीट को कल्याण मनपा ने बनाया कचरा घर !
डोम्बिवली – सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाली डोम्बिवली शहर की अपनी अलग पहचान है। मगर पिछले कुछ माह से डोम्बिवली का स्वरुप बदल सा गया है। मनपा की लापरवाही के चलते डोम्बिवली (पूर्व )की फैशन स्ट्रीट कही जाने वाली पूजा – मधुबन सिनेमागृह की गली कचरे का ढेर बन गयी है। मनपा की सहमति से यहाँ रोज रात को कचरे का ढेर लगाया जाता है और अगले दिन दोपहर तक कई बार कचरा वहीँ पड़ा रहता है। कल्याण डोम्बिवली मनपा की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों सहित स्थानीय दुकानदारों को भी भुगतना पड़ता है।
गुजरात विधानसभा चुनाव का एलान, – 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को वोटों की गिनती
बता दें कि डोम्बिवली पूर्व में स्टेशन के नजदीक ही पूजा और मधुबन नामक दो सिनेमागृह हैं। इन सिनेमागृह में जाने का जो मार्ग है वह पूजा – मधुबन गली कहलाता है। इस गली से आगे जाते ही तमाम तरह के वस्त्र और अन्य घरेलू से लेकर सभी तरह का सामान मिलता है। यहीं पास में मनपा की सब्जी मंडी भी है और एक नया निजी अस्पताल भी है।
यहां आसपास काफी होटल होने की वजह से डोम्बिवलिवासियों के लिए यह गली फैशन स्ट्रीट बनी हुई है। हमेशा साफ़ सुथरी रहने वाली इस गली के प्रवेश द्वार पर विगत कुछ माह से मनपा की स्वकृति से कचरा खुले में फेंका जाता है। रात दस बजे के बाद यहां कचरे का अम्बार लगना शुरू हो जाता है और सुबह दस – ग्यारह बजे तक कचरा दुर्गंध फैलाता पड़ा रहता है। कभी कभी तो दोपहर तीन बजे तक कचरा वहीँ पड़ा रहता है।
नालासोपारा पूर्व जाधव मार्केट पर चला मनपा का बुलडोजर
महत्वपूर्ण बाजार होने के बावजूद कल्याण डोम्बिवली मनपा इस तरफ ध्यान नहीं देती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कचरे का ढेर मनपा की स्वकृति के बाद ही लगना शुरू हुआ है। मनपा के कचरा उठाने वाले कर्मचारियों ने ही यहां कचरा फेंकने की इजाजत दी है। ताकि उन्हें एक जगह से कचरा उठाने में आसानी हो।
इगतपूरी रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से बिक रहा है बिना अनुमोदित पानी की बोटल
इस कचरे के ढेर में यदि किसी दिन कोई आग लगने की घटना घटित हो गयी तो आसपास की दुकानों सहित सब्जी मंडी के ऊपर बने निजी अस्पताल को भी काफी नुक्सान होगा। कुल मिलाकर मनपा खुद ही स्वच्छ कल्याण डोम्बिवली का नारा लगाती है और खुद ही गंदगी फैलाती है।
देशमुख होम्स और दावड़ी गाव मे इस भीषण पेयजल समस्या का मूल कारण क्या ??

