FEATUREDLatest

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की धूम,

महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर देश की राजधानी दिल्ली मैं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर दिल्ली के महाराष्ट्र सदन से निकाली गई भव्य रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी राजे भोसले सपरिवार पुरे समय उपस्थित रहे.

महाराष्ट्र के गौरव माने जाने वाले शिवाजी महाराज के इस महारैली में महाराष्ट्र भर के कलाओं को प्रदर्शित करने वाला मनमोहक झांकी की सफल प्रस्तुति की गई. देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस रैली में कल्याण जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव शिवाजी अव्हाड़, भाजपा ठाणे पालघर विभाग उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ पुरे महाराष्ट्र से लोग उपस्थित रहे.

रैली को भव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र से प्रमुख बैंड पथक को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जिसमें स्वराज बैंड पथक और शिव शाही बैंड पथक के साथ डोंबिवली के प्रसिद्ध आरंभ बैंड पथक भी अपने पूरे साजो सामान  के साथ दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में उपस्थित था.रैली का समापन अवसर पर लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर उपस्थित महाराष्ट्र वासियों को सम्बोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *