Latest

शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ IT डिपार्टमेंट का एक्शन, 5 करोड़ के फ्लैट समेत 41 संपत्तियां जब्त

शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ IT डिपार्टमेंट का एक्शन, 5 करोड़ के फ्लैट समेत 41 संपत्तियां जब्त

आयकर विभाग (IT) ने शिवसेना नेता और बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव की करीब 41 संपत्तियां कुर्क की हैं। जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट भी शामिल है।

इसके अलावा भायखला में 31 फ्लैट और बांद्रा में 5 करोड़ के दो फ्लैट शामिल हैं। जाधव पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी को लेकर की गई है। आयकर विभाग की यह पिछले एक साल में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों को जाधव के बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष होने के दौरान सभी संपत्तियों के अधिग्रहण का संदेह है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां यशवंत जाधव, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के नाम पर पंजीकृत हैं।

एक होटल का नाम शिवसेना विधायक और जाधव की पत्नी यामिनी जाधव की मां सुनंदा मोहिते के नाम पर रखा गया है।

विभाग ने शिवसेना नेता विलास मोहिते और विनीत जाधव के करीबी सहयोगियों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था, लेकिन उनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ।

सूत्रों ने बताया कि विलास मोहिते यशवंत जाधव की बीएमसी के काम की देखरेख करते थे, जबकि विनीत जाधव बिमल अग्रवाल की कंपनी न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे।

कुछ दिन पहले ही जांच के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को एक डायरी मिली थी, जिसमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि इस डायरी में दो ऐसी ट्रांजेक्शंस मिली हैं, जिनसे संदेह पैदा होता है।

अधिकारियों ने कहा कि 50 लाख रुपये की एक घड़ी और 2 करोड़ रुपये का एक अन्य गिफ्ट ‘मातोश्री’ को दिया गया है। बता दें कि मातोश्री उद्धव ठाकरे का आवास है, जो मुंबई के बांद्रा में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *