FEATUREDSocial

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्‍तान को बता दी उसकी औकात : प्रदीप पांडेय चिंटू

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा आज सुबह पाकिस्तान में बालाकोट स्थित जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त किये जाने पर भोजपुरी सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय चिंटू ने खुशी जाहिर की और कहा कि  शेर की एक दहाड़ पर आज पाकिस्‍तान सदमे में चला गया है। हमारी वायु सेना ने एक बार फिर से पाकिस्‍तान को उसकी औकात उसके घर में घुसकर बता दी है। चिंटू ने कहा कि यह पुलवामा का बदला है और अब भी वे नहीं सुधरे दुनिया के मानचित्र से पाकिस्‍तान का नक्‍शा इतिहास बन जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि 12 दिनों के भीतर सर्जिकल स्‍ट्राइक 2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारत की तरफ कोई गलत नज़र से देखेगा, तो उसका वही अंजाम होगा जो आज जैश के आतंकियों का हुआ है। हम भारतीय वायु सेना और हमारे जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं। हम सेना के साथ – साथ देश के लोकप्रिय और मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी धन्‍यवाद देना चाहते हैं। जिन्‍होंने देश के गुस्‍से को अपना गुस्‍सा बनाया और पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। देश को उनपर भरोसा है और जनता जानती है कि पीएम मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद भोजपुरी सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू गुस्‍से से भड़क उठे थे और पाकिस्‍तान को ललाकारा भी था। उन्होंने आतंकियों को साफ – साफ कहा था कि हिम्मत है तो सामने से लड़ो, कायर की तरह पीठ पीछे वार करना बंद करो। वरना हम तुम्हारी हस्ती मिटा देंगे। भारत माँ के बेटे अगर प्यार करना जानते हैं, तो तुम जैसों को औकात बताना भी जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *