FEATURED

सादगी पूर्ण तरीके से ज्ञानप्रकाश सिंह ने मनाया जन्मदिन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था ‘अखंड राजपूताना सेवा संघ’ ने बोरीवली (प.) स्थित आरआर इंटरनेशनल स्कूल सभागर में कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञानप्रकाश सिंह का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया।
इस मौके पर ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि आज का मेरा यह 57 वां जन्मदिन समारोह सादगी और समाजसेवा को समर्पित है। मैं सादगी पूर्ण जीवन जीकर समाजसेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इंसान के अंदर जब तक एक-दूसरे के प्रति सहयोग व समाजसेवा का भाव नहीं होगी, तब तक उसका जीवन सही मायने में चरितार्थ नहीं होगा।
इस अवस्रा पर राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चित्रसेन सिंह, सलाहकार हरगोविंद सिंह तोमर, उमाशंकर सिंह सिसोदिया, मुंबई अध्यक्ष रामनवल सिंह, सतीश सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, अरुण सिंह, रमाकांत सिंह, बलवंत सिंह, स्नेहल परदेसी, सुरेश पी सिंह, राजपुरोहित, कमलेश दुबे, रवि प्रकाश सिंह, संतोष बब्बन सिंह, नवीन सिंह, मनोज सिंह, रामधारी सिंह, उदय प्रताप सिंह, अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, राजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, जोहार सिंह, देवल रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, एसपी सिंह सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *