देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन,प्रधानमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया.
देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज यानी मंगलवार सुबह 7 बजे 88 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से बीमार थे. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू बीमारी से पीड़ित थे.
उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीटर पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस देश के महान नेताओं में एक थे,उन्होंने अपना सारा जीवन गरीब और बेसहारा लोगो के कल्याण के लिए जिया.
George Sahab represented the best of India’s political leadership.
Frank and fearless, forthright and farsighted, he made a valuable contribution to our country. He was among the most effective voices for the rights of the poor and marginalised.
Saddened by his passing away.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2019
फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे।

