विवादित शायर मुन्नवर राणा के विरोध में प्राथमिकी दर्ज
लखनऊ – महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राणा के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. राणा के खिलाफ एससी/एसटी की धाराओं के अंतर्गत हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.
आंबेडकर महासभा ने मुनव्वर राणा के तालिबान और महर्षि वाल्मीकि की तुलना करते हुए दिए गए बयान पर नाराजगी जताई. अखिल भारत हिंदू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. एससी/एसटी की धाराओं के अलावा 153-ए, 295-ए और 505 1-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, कई दिनों से खराब चल रहा था स्वास्थ्य*
शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान पर पूछे गए सवाल पर विवादित बयान दिया था उन्होंने एक खबरिया चैनल से बात करते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी है जितने रामायण लिखने वाले बाल्मीकि हैं.
राणा से पूछा गया था कि तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि अगर वाल्मीकि रामायण लिखते हैं तो वह देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू थे. आदमी का किरदार बदलता रहता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद में एटीएस सेंटर खोलने पर मुनव्वर राणा ने कहा था कि प्रदेश में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है.
उन्होंने कहा था, ”जब तक यह सरकार है कुछ भी कर सकती है. लेकिन मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता है. धर्मांतरण जैसे मामलों से देश बर्बाद होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा देश पहले जैसा था, वैसा हो जाए.
उत्तर प्रदेश में भी कुछ तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं. आतंकवादी क्या मुसलमान ही होते हैं, हिन्दू भी होते हैं. महात्मा गांधी सीधे थे और नाथूराम गोडसे तालिबानी था. राणा ने कहा था कि यूपी में भी तालिबान जैसा काम हो रहा हैं

