Categories: FEATUREDSocial

भक्तिमय हो गया डोम्बीवली शहर का वातावरण

विगत दिनों सदभावना मंच डोम्बीवली ने अपना वार्षिक कार्यक्रम मधुर दिव्य रसमयी भजन संध्या का आयोजन डोम्बीवली स्थित ब्रहचैतन्य सभागृह में धूम धाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सुविख्यात भजन सम्राट श्री गोविन्दजी भार्गव ने अपनी मधुर दिव्य रसमयी आवाज से उपस्थित लोगों को बांध कर के रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप रुंगटा, सुनिल पौद्दार, दिनेश नटवरलाल खेतान, संजय अग्रवाल, नवीन बंसल उपस्थित थे। कार्यक्रम में कल्याण डोम्बीवली,ठाणे, भिवंडी के अलावा दूर दूर से आये लोगों ने भक्ति संध्या का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चो को भी सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास सर्राफ ने जानकारी देते हुये बताया की मंच ऐसे आयोजन के अलावा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई ,पाठ्य सामग्री की व्यवस्था के अलावा मुफ्त स्वास्थ शिविर, रक्तदान शिविर का भी आयोजन करता है।

उन्होंने बताया की पिछले दिनों महाराष्ट्र में आई भीषण बाड़ से पीड़ित हुये लोगो को कपड़े और खाने का सामान उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का संचालन मंच के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन गांधी ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार श्रीवल्लभ लाहोटी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, संजीव सर्राफ, नंदलाल संघई, रामनिवास एवं डॉ. बृजमोहन करवा,महेश लाहोटी, कमल अग्रवाल, महेश नागरी सहकारी पतसंस्था, कल्याण, मेसर्स उल्लिंगल प्रोसेसर्स का सहयोग सराहनीय रहा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago