Categories: Social

एक शाम पत्रिकारिता व साहित्य के नाम

मुंबई: राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक विकलांग की पुकार परिवार द्वारा सांताक्रुज पूर्व के आर्या इंटरनेशनल होटल में एक शाम पत्रिकारिता व साहित्य के नाम कार्यक्रम मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि लोकायन के अध्यक्ष व दोपहर का सामना के मुख्य उप संपादक अभय मिश्र, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, व्यवसायी पृथ्वीराज शेट्टी व समाज सेवा फैयाज खान रहे।

अतिथियों का स्वागत करते हुए अखबार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे परिवार के मुखिया व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल के आशीर्वाद तथा एस्ट्रोलॉजी टुडे के संपादक आचार्य पवन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस अवसर पर जाने माने पत्रकार, व्यंग्यकार व अखबार के प्रबंध संपादक राजेश विक्रांत का जन्मदिन मनाया गया।

इसमें पी वीएस के महासचिव अजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान, व्यवसायी अली अहमद, साहित्य प्रेमी तस्लीम खान, पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम, मिड डे पत्रकार समीउल्लाह खान, कवि उदय नारायण सिंह निर्झर, भवन निर्माता एस एस तिवारी, साहित्यकार डा शिवम तिवारी, युवा पत्रकार अमित कुमार,

धर्मेंद्र पांडेय, निमेश जोबनपुत्रा, सुनील तिवारी, दिलीप निर्मल, ज्ञानेंद्र पांडेय, नूर हसन, सुश्री रूबी व शानू खान का शाल पुस्तक ( आमची मुंबई- राजेश विक्रांत, ये आसमां गुड़िया का- हेमलता त्रिपाठी) व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर, कहकशा मेहदी, सैयद जाफर, सैयद अलीजा व सैयद सबी फातिमा ने उपस्थित रहकर मौके को यादगार बना दिया। संचालन अभय मिश्र व आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र पांडेय ने किया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago