Categories: FEATUREDSocial

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा धूम धाम से मनाया गया बाल भवन में नववर्ष का पहला दिन

विगत दिनों अग्रवाल समाज कल्याण के सदस्यों ने टिटवाला स्थित आईची सावली बालभवन में धूमधाम से स्वागत किया नववर्ष के पहले दिन का। कार्यक्रम के आरंभ में सुबह रुकमणीबाई जनरल अस्पताल, शास्त्रीनगर जनरल अस्पताल डोम्बीवली, नन्दादिप फाउंडेशन बालगृह, कल्याण, साद फाउंडेशन द्वारा संचालित बालगृह में फलों का वितरण किया।

बाद में टिटवाला स्थित बाल गृह में सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ खाना खाया एवं उनको जीवन उपयोगी वस्तु जैसे वॉशिंग मशीन, टेबल, कुर्सी, पानी के जार, खाद्य सामग्री भेंट की, जरूरत का सामान मिलने से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग एवं प्रवक्ता आत्माराम डिडवानिया ने बताया कि समाज हमेशा से ऐसे ही कार्य में आगे रहता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। समाज द्वारा किये गये कार्य की सभी जगह सरहाना की जा रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल बंसल, जितेंद्र गुप्ता,पी. डी. सर्राफ,एन. के.कपूर, मनोज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, महेश शाह, कुशल अग्रवाल, एम.डी. श्रीवास्तव, प्रवीण गर्ग का सहयोग सराहनिय रहा।

समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने सभी लोगो से निवेदन किया, कोई भी महत्वपूर्ण त्यौहार हो तो जरूरतमंद लोग एवं बच्चो के बीच में मनाया जाये तो अच्छा रहेगा। बच्चों को भी लगेगा वह अकेले नही है। कार्यक्रम का संचालन धुर्व अग्रवाल ने किया एवं उपस्थित लोगो का आभार रजनीश अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago