FEATURED

कल्याण डोम्बिवली मनपा क्षेत्र में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

(कर्ण हिंदुस्तानी )
कल्याण – पिछले कुछ दिनों से कल्याण – डोम्बिवली मनपा क्षेत्र में कोरोना के नए मरीजों की संख्या जो सौ के नीचे चल रही थी उसमें पिछले चौबीस घंटों में अचानक उछाल आया है और कल तक जो आंकड़ा ७१ नए मरीजों का था वह आज बढ़ कर १३३ तक जा पहुंचा है। जिससे मनपा क्षेत्र में फिर से कोरोना का कहर बढ़ने की संभावनाएं दिखने लगी है।

बता दें कि विगत दस – पंद्रह दिनों से कल्याण डोम्बिवली मनपा क्षेत्र में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आयी थी और आंकड़ा सौ से भी कम था। मनपा ने लॉक डाउन की कुछ शर्तों को दुबारा लागू किया और मनपा क्षेत्र के लिए नए दिशा – निर्देश जारी कर सभी संस्थान (दुकाने आदि ) सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक खुले रखने के आदेश जारी किये हैं ।

यह आदेश सोमवार से लागू भी हो गया। इस बीच कल तक जो आंकड़ा सौ से काफी कम था बीते चौबीस घंटों में बढ़कर आज अचानक १३३ पहुँच गया। जिसके चलते आम जनता में फिर कोरोना संकट को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *