FEATURED

कल्याण डोम्बिवली मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज – आंकड़ा फिर पहुंचा सौ के पार।

(कर्ण हिंदुस्तानी )
कल्याण – कल्याण डोम्बिवली मनपा क्षेत्र में करना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर उछाल दिखने लगा है। कल यह संख्या अस्सी से कम थी तो सोमवार को ११६ जा पहुंची है।

जबकि मनपा ने एक बड़ा कोरोना उपचार केंद्र बंद कर अपनी पीठ थपथपाई थी कि अब मरीज कम हो गए हैं। बीते चौबीस घंटों में नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार पहुंचना यह बताता है कि मनपा और जनता की लापरवाही आगे चलकर स्थिति को बदतर कर सकती है।

सोमवार को कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने एक पत्रक जारी कर बताया की बीते चौबीस घंटों में नए संक्रमितों की संख्या ११६ है। जबकि १०२९ संक्रमितों का इलाज जारी है। अब तक कुल १३३१९५ संक्रमितों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। चौबीस घंटों में १०५ संक्रमित ठीक हुए हैं। सोमवार को एक संक्रमित की मौत हुई है। उपनगरों की बात करें तो कल्याण पूर्व में २६ , कल्याण पश्चिम में ३८ , डोम्बिवली पूर्व में ३४ , डोम्बिवली पश्चिम में ११ , मांडा – टिटवाला में ०४ , मोहने में ०२ और पिसवली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *