सड़कों पर कचरे की शिकायत अब व्हाट्सएप पर – बृहन्मुंबई महानगरपालिका की सुविधा सोमवार से शुरू
मुंबई, दि. 3
मुंबई और उपनगरों में सड़कों पर पड़े कचरे की शिकायत अब मोबाइल फोन या व्हाट्सएप के जरिए सीधे महानगरपालिका प्रशासन को की जा सकती है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की यह सुविधा सोमवार (5 जून) से शुरू हो जाएगी।
टेंपो पलटने से ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर जाम
महानगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने वाले कचरे के ढेर के संबंध में की जाने वाली शिकायतों के समाधान और नागरिकों को कचरे के संबंध में शिकायत या सुझाव दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8169681697 उपलब्ध कराया है।
‘उभाठा ‘ गुट को एक और झटका, पूर्व नगरसेविका अश्विनी अशोक माटेकर की शिवसेना में एंट्री
कूड़ा न उठाने, सड़क साफ न होने, मृत पशुओं को उठाने आदि की शिकायत नागरिक सीधे फोटो के साथ कर सकते हैं। शिकायत के साथ फोटो, पता/ स्थान का जीपीएस लोकेशन अवश्य भेजें। यह शिकायत व्हाट्सएप चैटबॉट 8169681697 पर दर्ज करने के बाद सीधे संबंधित विभाग के पास जाएगी।
महानगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी निर्धारित समय में शिकायत का निराकरण कर स्थल की फोटो अपलोड करेंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अवधारणा से यह सुझाव दिया गया कि मुंबई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को सीधे संपर्क सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए। महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक इकबाल सिंह चहल, अपर महानगरपालिका आयुक्त (शहर) आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में ठोस कचरा प्रबंधन ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है.
—

