बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान
मुंबई, दि. 25
गणपति विसर्जन के पांच दिनों के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई के समुद्र तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।
अभियान में बड़ी संख्या में महानगरपालिका कर्मचारी, कार्यकर्ता और एनजीओ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह सफाई अभियान गिरगांव चौपाटी, दादर, माहिम, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, अक्सा आदि समुद्र तटों पर चलाया गया। निर्माल्य भी एकत्र किया गया।
उच्च ज्वार के कारण किनारे पर बहकर आये कचरे को भी एकत्र किया गया।

