CrimeFEATURED

जबर्दस्ती चन्दा मांगने पर गणपति मंडल अध्यक्ष के खिलाफ हफ्ताउगाही का मामला दर्ज

मुंबई। गणेशोत्सव के लिए दुकानदार से जबरन चंदा वसूली करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। शिकायत के आधार पर मामले में मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

इंदिरा गांधी की नसबंदी योजना की तरह ही मोदी सरकार का ट्रैफिक नियम

गोरेगांव (पश्चिम) में स्थित प्रेमनगर की आदर्श सोसायटी में गणेशोत्सव का चंदा जमा करने के दौरान यह वारदात हुई। मामले में शिकायत करने वाले रामप्रकाश साहनी के मुताबिक नवयुवक मित्र मंडल के अध्यक्ष राहुल उपाध्याय अपने कुछ साथियों के साथ उनकी मोबाइल की दुकान पर पहुंचा और गणेशोत्सव के लिए पांच हजार रुपए चंदा मांगने लगा। साहनी ने इतना चंदा दे पाने में असमर्थता जताई।

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

इसके बाद उपाध्याय और उसके साथियों ने साहनी के पास से जबरन 1100 रुपए ले लिए। यही नहीं उपाध्याय ने साहनी को धमकाया कि उसे 50 हजार रुपए चंदा देना पड़ेगा। ऐसा न करने पर उसे इलाके में धंधा नहीं करने दिया जाएगा। साहनी ने धमकी नजरअंदाज कर दी। लेकिन उपाध्याय दो दिन बाद फिर उनकी दुकान पर आया और धमकाने लगा। यही नहीं उपाध्याय साहनी को फोन कर भी लगातार धमकी दे रहा था। साहनी ने उपाध्याय का धमकी भरा फोन रिकॉर्ड किया और मामले की शिकायत गोरेगांव पुलिस से कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *