Categories: TOP STORIES

लापरवाह मध्य रेल्वे: कल्याण में महाकुंभ स्नान

रेलवे अस्पताल, लोको शेड रेलवे इंस्टीट्यूट, रेलवे स्कूल और रेलवे कॉलोनी जाने वाला इकलौता रास्ते के बारे में अब लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि कुंभ जाने की जरूरत नहीं, रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ स्नान की सुविधा कल्याण रेल्वे अस्पताल जाने के रास्ते में ही उपलब्ध करा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण रेलवे अस्पताल जाने का केवल एक ही रास्ता है, जो पिछले अनेक दिनों से पानी से लबालब भरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि ड्रेनेज फटने के कारण पानी भर गया है, लेकिन इस बारे में अनेक शिकायतों के बावजूद मध्य रेलवे प्रशासन पिछले अनेक दिनो से चुप्पी साधे बैठा है।

और अगर किसी बीमार को रेलवे अस्पताल ले जाना हो और मरीज़ पैदल हो तो मरीज़ के साथ उसके परिजन को भी उस जल जमाव में घुटनों से अधिक तक पानी में चलना पड़ता है.

यानी वे रेल्वे अस्पताल तक जाने के दौरान कुंभ स्नान जैसा अनुभव कर लेते हैं.

मध्य रेलवे प्रशासन की यह लापरवाही उनकी असंवेदनशीलता को उजागर करती है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा हैं कि अगर यही स्थिति किसी बड़े रेलवे अधिकारी के घर के सामने होती, तो क्या तब भी मध्य रेल्वे प्रशासन इतनी ही बेरुखी दिखाता.

अनेक रेल कर्मियों ने मध्य रेलवे प्रशासन से इस जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की है

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago