बृहन्मुंबई महानगरपालिका को अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल को अपने अधिकार में लेना चाहिए- राजेश शर्मा
मुंबई, दि. 26 सितंबर
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मुंबई के पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने मांग की है कि अंधेरी के अत्याधुनिक सेवन हिल्स अस्पताल को बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा अपने अधिकार में ले लिया जाए और वहां एम्स जैसा अस्पताल शुरू किया जाए।
शर्मा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजे पत्र में यह मांग की है।
सेवन हिल्स अस्पताल स्थल का मूल स्वामित्व अधिकार बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पास है। नगर निगम ने यह जगह सेवन हिल्स हॉस्पिटल को लीज पर दी है। शर्मा ने इस पत्र में यह भी कहा कि अगर महानगरपालिका इस जगह को किसी अन्य निजी कंपनी को न देकर खुद ही अपने कब्जे में ले ले तो मुंबई में एक विशाल, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा सकता है।


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.