अंबरनाथ में रविवार को रक्तदान शिविर
अंबरनाथ, दि . 15
श्री गजानन महाराज सेवा मंडल एवं एसआईसीईएस विद्यालय के 10वीं कक्षा 1087 बैच के पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग से 16 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
यह रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इस शिविर के लिए घाटकोपर स्थित समर्पण ब्लड बैंक का सहयोग प्राप्त हुआ है। आयोजकों ने श्री गजानन महाराज उपासना केंद्र, स्टेशन डिवीजन, श्री गजानन महाराज चौक, अंबरनाथ पूर्व में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं से भाग लेने का अनुरोध किया है।

