FEATURED

आशीर्वाद फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आशीर्वाद फाउंडेशन – जीने का सहारा ने भाईंदर पश्चिम के उत्तन क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

संस्था ने इस अवसर पर विशेष स्लोगन भी प्रस्तुत किया –
“एक वृक्ष इस शहर के स्वच्छ वातावरण के लिए।”

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर की पूर्व नगरसेविका एवं समाजसेवी सुनीला शर्मा तथा समस्त ब्राह्मण समाज फाउंडेशन के संस्थापक सतेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से गणेश पाण्डेय, रामकृष्ण लाल, शांत प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, निलेश गुप्ता, विशाल तिवारी, सूरज दूबे, धनंजय दीक्षित सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर हरियाली और स्वच्छता का संकल्प लिया।

संस्था का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराएँगे।